'Heart' selfie point collapses at Kela Ghat Dam; tourists express displeasure; the site has become a hub of natural beauty and faith.

केला घाट डैम में टूटा हार्ट सेल्फी प्वाइंट, पर्यटकों ने जताई नाराजगी; प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का केंद्र बना पर्यटन स्थल

Share
Link copied
'Heart' selfie point collapses at Kela Ghat Dam; tourists express displeasure; the site has become a hub of natural beauty and faith.
‘Heart’ selfie point collapses at Kela Ghat Dam; tourists express displeasure; the site has become a hub of natural beauty and faith.

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा: जिला मुख्यालय से कुछ दूरी पर स्थित केला घाट डैम प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक आस्था और पर्यटन आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। उपायुक्त कंचन सिंह की पहल पर यहां सेल्फी प्वाइंट, संदेश बोर्ड और हार्ट शेप सेल्फी स्ट्रक्चर जैसे कई आकर्षक निर्माण किए गए हैं, जो खासकर युवाओं और पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

हालांकि हाल ही में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हार्ट सेल्फी प्वाइंट को क्षतिग्रस्त कर दिए जाने से पर्यटकों में नाराजगी देखी जा रही है। यह सेल्फी प्वाइंट यहां आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र था। इसके टूटने से पर्यटकों को निराशा का सामना करना पड़ रहा है।

इसी दौरान घूमने आईं दो कॉलेज छात्राओं ने जब क्षतिग्रस्त हार्ट प्वाइंट को देखा तो उनके मुंह से सहज ही निकला, “ओह! यहां भी टूटा हुआ दिल…”। उनका यह भावुक टिप्पणी वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। कई पर्यटकों का कहना है कि सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना गलत है और ऐसे कृत्यों पर रोक लगनी चाहिए।

प्रकृति और आस्था का अद्भुत संगम

केला घाट डैम अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और धार्मिक महत्व के लिए भी प्रसिद्ध है। डैम के समीप स्थित मंदिर में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं, जबकि आसपास की हरियाली, पहाड़ियां और शांत जलराशि प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित करती हैं। डैम के बीच स्थित छोटी पहाड़ी और चारों ओर फैली पर्वत श्रृंखलाएं इस स्थल की सुंदरता को और बढ़ाती हैं।

RKDF
Adv

सूर्योदय और सूर्यास्त के समय यहां का नजारा बेहद मनमोहक दिखाई देता है। बड़ी संख्या में युवा, परिवार और पर्यटक यहां पहुंचकर प्रकृति के बीच सुकून के पल बिताते हैं तथा यादगार तस्वीरें अपने कैमरों में कैद करते हैं।

पर्यटन स्थल की सुरक्षा की अपील

स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता बताई है। उनका कहना है कि पर्यटन स्थलों की सुंदरता बनाए रखने में प्रशासन के साथ-साथ समाज की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

पर्यटकों ने अपील की है कि केला घाट डैम की प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक गरिमा और पर्यटन आकर्षण को सुरक्षित रखने के लिए सभी लोग अपनी जिम्मेदारी निभाएं, ताकि यहां आने वाला हर व्यक्ति सुखद और यादगार अनुभव लेकर लौट सके।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।