20260303 092215

दिल दहला देने वाली घटना : जंगल से प्रेमी युगल के शव बरामद, तीन दिन से लापता थे दोनों

चतरा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। सदर थाना और लावालौंग थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित लीलाजन नदी के किनारे जंगल से एक युवक और युवती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृतक युवती चतरा सदर थाना क्षेत्र के टीकर गांव की रहने वाली बताई जा रही है, जबकि युवक राजपुर थाना क्षेत्र का निवासी था। दोनों तीन दिन पूर्व से अपने घरों से लापता थे। चरवाहों द्वारा जंगल से आने वाली तेज दुर्गंध की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद किए।

प्रारंभिक जांच में प्रेम संबंध, आत्महत्या या हत्या जैसे सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। लावालौंग थाना पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लिया और सदर थाना के साथ मिलकर जांच तेज कर दी है। घटना के हर संभावित कोण से पड़ताल की जा रही है, जिसमें परिजनों के बयान और आसपास के लोगों से पूछताछ शामिल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सटीक कारण का पता चल पाएगा।

Share via
Share via