20250415 104641

हेमंत सोरेन के नेतृत्व में होगी JMM की कमान !, शिबू सोरेन की बदलेगी भूमिका, जानिए पूरी खबर

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के 13वें केंद्रीय महाधिवेशन में यह बड़ा बदलाव होने जा रहा है। हेमंत सोरेन को औपचारिक रूप से JMM का केंद्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना है, जबकि शिबू सोरेन, जो 38 वर्षों से पार्टी के अध्यक्ष रहे, अब इस पद को छोड़कर संस्थापक संरक्षक की भूमिका निभाएंगे। यह निर्णय महाधिवेशन के दूसरे दिन यानी आज लेने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल: सेंसेक्स 1,700 अंकों से अधिक ऊपर चढ़ा, रुपया हुआ मजबूत !

हेमंत सोरेन के नेतृत्व में होगी JMM की कमान

हेमंत सोरेन अब जेएमएम के केंद्रीय अध्यक्ष होंगे। अब पार्टी की पूरी कमान सीएम हेमंत सोरेन के हाथों में होगी। महाधिवेशन के दूसरे दिन मंगलवार को इस संशोधन पर मुहर लगेगी। इससे पहले शिबू सोरेन 1987 में पहली बार जेएमएम के अध्यक्ष बने थे और वो लगातार पार्टी सुप्रीमो के पद को संभाल रहे थे। पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय ने महाधिवेशन के पहले दिन संविधान संशोधन का प्रस्ताव पेश किया।

तहव्वुर राणा को अजमल कसाब की तरह फांसी की सजा का सता रहा डर, NIA अफसरों से बार-बार पूछ रहा ये सवाल

शिबू सोरेन की बदलेगी भूमिका

चार दशक बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) में शिबू सोरेन की भूमिका में ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। 38 वर्षों तक पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष रहे शिबू सोरेन अब इस पद को छोड़कर संस्थापक संरक्षक की भूमिका ग्रहण करेंगे। 1972 में जेएमएम के गठन के बाद विनोद बिहारी महतो पार्टी के पहले अध्यक्ष बने। 1973 से 1984 तक विनोद बिहारी महतो ही अध्यक्ष रहे। बाद में 1984 में राजनीतिक परिस्थितियां बदली, तो शिबू सोरेन ने निर्मल महतो को अध्यक्ष बनाया। 1987 में शिबू सोरेन ने पार्टी की कमान संभाली और करीब 38 वर्षों तक पार्टी के अध्यक्ष रहे।

Share via
Share via