20260327 123154

हाई-प्रोफाइल चोरी कांड का खुलासा: सिमडेगा से तीन आरोपी गिरफ्तार, 6 लाख नगद बरामद

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र में हुई हाई-प्रोफाइल चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए सिमडेगा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के 6 लाख रुपये नगद भी बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, 18 मार्च को नगड़ी थाना क्षेत्र में एक नामी विधायक के करीबी राहुल सिंह के घर में चोरी की बड़ी वारदात हुई थी। चोरों ने घर से करीब 300 ग्राम सोना, 30 लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन और एक बोलेरो कार चोरी कर फरार हो गए थे। इस संबंध में नगड़ी थाना में कांड संख्या 49/2026 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

अनुसंधान के दौरान पुलिस को सुराग सिमडेगा जिले में मिला। इसके बाद रांची पुलिस की टीम सिमडेगा पहुंची, जहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से ठेठईटांगर और टाउन थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के मतरामेटा निवासी सुल्तान मियां, मोहम्मद आजाद अंसारी और सिमडेगा थाना क्षेत्र के सायपुर निवासी दीपक साहू के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के 6 लाख रुपये नगद बरामद किए हैं।

फिलहाल रांची पुलिस सभी आरोपियों को अपने साथ नगड़ी ले गई है, जहां उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान चोरी गए अन्य सामान की भी बरामदगी हो सकती है।

Share via
Share via