सॉर्ट सर्किट से घर मे लगी आग, लाखो का नुकसान.
गिरिडीह, दिनेश
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गिरीडीह : गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड अंतर्गत निमियाघाट थानाा क्षेत्र केंदुवाडीह गावं में बीती रात शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लगी लग गई, देखते ही देखते आग विशाल रूप ले लिया जिससे घर का खपरैल व लकड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो गया। वही इस घटना में किसी भी व्यक्ति की जान माल की हानि नहीं हुई है परंतु घर में रखें भारी मात्रा में अनाज तथा अन्य सामान जलकर खाक हो गया।
गृहस्वामी बिनोद कुमार के अनुसार घटना उस वक्त हुई जब वे लोग बगल के कमरे में सो रहे थे , धुआं उठने से लोग जागे तो देखा कि बगल के कमरे में आग पूरी तरह बिकराल रूप ले लिया है। घटना से घबराए लोगों ने पड़ोसियों को उठाया तथा पड़ोसियों के सहायता से घर मे रखे पानी तथा टूलों पंप के सहायता आग में काबू पाया। घटना की सूचना पर निमियाघाट पुलिस घटना स्थल पर पहुच कर स्थिति की नजाकत को देखते हुए अन्य पड़ोसियों को भी जगाया तथा आग पर काबू पाने का हर प्रयास किया।

















