अवैध संबंध के शक में पति ने अपनी पत्नी को मारी गोली, पत्नी की हुई मौत.
राँची : रांची के टाटीसिलवे से दिल दहलाने वाली घटना सामनें आयी है। पति नें अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।आरोपी पति सीसीएलकर्मी बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है यह भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर अवैध हथियार आरोपी के पास पहुंचा कहां से।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आरोपी सीसीएल कार्यालय में टेलीफोन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है, जिसनें पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी पत्नी की हत्या कर फरार होने की कोशिश कर रहा था लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार सीसीएल कर्मी को शक था कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंध है। इस बात को लेकर दोनों में कई दिनों से जबरदस्त झगड़ा चल रहा था। इसी बीच बुधवार को आरोपी पति ने अवैध हथियार लेकर अपनी ही पत्नी को गोली मार दी जिसमें उसकी मौत हो गई।

















