पत्रकारों को फ्रंटलाइन वॉरियर्स घोषित करें, मृतकों को मुआवजा दे सरकार : सेठी.

पत्रकारों को फ्रंटलाइन वॉरियर्स घोषित करें, मृतकों को मुआवजा दे सरकार : सेठी.

Share
Link copied

राँची : झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष श्री गुरविंदर सिंह सेठी ने राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर मांग किया है के करोना काल में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए हमारे राज्य से 35 पत्रकार इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। विपरीत परिस्थिति में भी पत्रकार बंधुओं ने अपना कर्तव्य बहुत ईमानदारी से निभाया है इस महामारी के कारण उनके निधन से उनके परिवारों के सामने वित्तीय संकट आ गया है। आपसे आग्रह है कि वैसे पत्रकार जिनकी कोरोना महामारी के कारण मृत्यु हो चुकी है उनके परिवार को राज्य सरकार की ओर से ₹10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए।

लोकतंत्र के प्रहरी इन पत्रकारों को फ्रंटलाइन वॉरियर्स घोषित किया जाए.और सभी पत्रकारों का 25 लाख का बीमा किया जाए.मृतक पत्रकारों के बच्चों की अच्छी शिक्षा का व्यवस्था सरकार द्वारा किया जाय.दिवंगत पत्रकार के परिवार को पेंशन दिया जाय.जो पत्रकार अभी संक्रमित हैं उनका इलाज उच्चस्तरीय हॉस्पिटल में सरकार द्वारा निशुल्क कराया जाय.श्री सेठी ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है के पत्रकार बंधुओं के हित में सरकार अविलंब निर्णय लें और उन्हें राहत पहुंचाएं ताकि वो निर्भीक होकर अपना कार्य कर सकें।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow