IMG 20210116 WA0091

कुएं से मिले अज्ञात शव की हुई पहचान.

पलामू : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र क्षेत्र के ठकुराई दीदरी में कुएं से मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान कर ली गयी है। शव की शिनाख्त मुंदरीआ निवासी बीरन सिंह के रूप में हुई है। कुछ दिन पूर्व ही उसकी पत्नी मांगो देवी ने लेस्लीगंज थाना में अपने पति के गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया था। 73 वर्षीय बीरन सिंह की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। उनकी पत्नी ने बताया कि घर से शौच करने के लिए 11 दिसंबर को रात 12 बजे निकाला था लेकिन घर वापस नहीं आया। जिसे काफी खोजबीन की मगर वो नही मिल सका।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शव मिलने की खबर के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने के तुरंत बाद ही मौके पर पहुंची लेस्लीगंज पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदनीनगर भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक का शव सड जाने के कारण आ रही बदबू के चलते ऐसा प्रतीत होता है कि वह पिछले चार-पांच दिनों से कुएं में पड़ा हुआ था। इधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक का कोई संतान नहीं था।

पलामू, अरुनिष सिंह

Share via
Share via