muder

झारखंड के सिमडेगा जिले में शराब के नशे में युवक ने की अपनी मां की हत्या। 

crime
In Simdega district of Jharkhand, a young man murdered his mother under the influence of alcohol.

सिमडेगा: सिमडेगा में एक कलयुगी बेटे ने अपने मां की हीं हत्या शराब के नशे में कर दी। जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के अहीर टोली में दोपहर में लाली देवी नामक महिला को उसी के बेटे दशरथ केरकेट्टा ने कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। बताया गया कि दशरथ की मां लाली देवी अपनी बहु को पसंद नहीं करती थी। जिससे गुस्सा कर उसकी बहू अपने मायके चली गई थी। गुरूवार की दोपहर लाली देवी और उसका पुत्र दोनों घर में बैठ कर शराब पिए। इसी दौरान बहु की बात निकली और दोनो मां बेटे में बहस होने लगी। इसी क्रम में नशे की हालत में दशरथ गुस्से में आकर कुल्हाड़ी उठा कर अपनी मां के सिर पर वार कर दिया। जिससे लाली देवी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हत्या का अराेपी बेटा दशरथ अपने को सदर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। जिसके बाद पुलिस दशरथ को लेकर उसके घर गई और वहां मृतक लाली देवी के शव को कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Share via
Share via