ओझासाड़म में पथ बनाने में संवेदक के द्वारा हो रही अनिमियता,गड़बड़ी और घोटाला।
ओझासाड़म में पथ बनाने में संवेदक के द्वारा हो रही अनिमियता,गड़बड़ी और घोटाला।

रिपोर्ट:आशीष कुमार
बुढ़मू : बुढ़मू प्रखंड में बन रहे दो सड़क के काम में संवेदक के द्वारा अनिमियता,गड़बड़ी और घोटाला किया जा रहा है। बुढ़मू प्रखंड के अंतर्गत ओझासाड़म पंचायत में इन दिनों अलग – अलग जगह पर 2 पथ बनाया जा रहा है, लेकिन दोनों पथ के संवेदक के द्वारा पथ के काम में भारी अनिमियता, गड़बड़ी और घोटाला किया जा रहा है, एक पथ लोथामाना चौक से बस्ती के रवि मुंडा के घर से होते हुए बन रहा है, तो दूसरा पथ ओझासाड़म गांव के बंधन मुंडा के घर से देवी मंडप और मुनु महतो के घर से जलेश्वर धाम तक बन रहा है, दोनों पथ में दोनों संवेदक के द्वारा पथ के काम में पूरी लापरवाही बरती जा रही है, वहां पथ को बनाने में संवेदक के द्वारा घटिया बालू व अन्य सामग्री के साथ – साथ पथ को बनाने में गिट्टी, सीमेंट, बालू आदि मेट्रियल को कम मात्रा में प्रयोग किया जा रहा है, और कम मात्रा में मेट्रियल का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसके कारण पथ सही से नहीं बन रहा है, और पथ कमजोर बन रहा है, एक तरफ संवेदक के द्वारा पथ बनाया जा रहा है तो दूसरी तरफ पथ अभी ही टूटता जा रहा है, पथ की ढलाई व मोटाई और चौड़ाई में भी कम किया जा रहा है।

पथ में घटिया बालू का इस्तेमाल करने के साथ ही सीमेंट, बालू , गिट्टी उचित मात्रा में नहीं मिलाकर मसाला बनाने व इस्तेमाल कर पथ बनाने के कारण पथ अभी ही टूट रहा है, सड़क के किनारे मिट्टी भी नहीं दिया जा रहा है, पथ को देखने से लगता है कि यह पथ अधिक दिनों तक नहीं चलेगा। पथ बनाने में संवेदक द्वारा पूरी लापरवाही बरती जा रही है। जिसके कारण पथ कमजोर बन रहा है। संवेदक के द्वारा पथ को बनाने में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने एवं पथ को बनाने में गिट्टी , सीमेंट, बालू को उचित मात्रा में नहीं प्रयोग करने व पथ को बनाने में गड़बड़ी और घोटाला करने को लेकर ओझासाड़म पंचायत के ग्रामीणों में आक्रोश एवं नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने मीडिया को बुलाकर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए संवेदक के प्रति आक्रोष व्यक्त किया और नाराजगी जताया। मामले का पक्ष लेने को लेकर बुढ़मू संवाददाता के द्वारा पथ के संवेदक के पास दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन नहीं रिसीव किया। और दूसरा ठेकेदार ने कहा कि अच्छा पथ बन रहा है। दूसरी ओर ग्रामीणों ने पथ विभाग के वरीय पदाधिकारीयों, अधिकारियों,और सरकार से जल्द देख कर ओझासाड़म में बन रहे पथ की जांच कर पथ के संवेदक के प्रति विभागीय कार्रवाई करते हुए पथ बनाने में सुधार करने एवं अच्छे तरह से पथ बनाने की मांग की है।

















