20250223 130535

तेलंगाना के निर्माणाधीन टनल में गुमला के चार श्रमिकों के फंसने की प्रारंभिक सूचना

श्रमिकों के रेस्क्यू को लेकर गंभीरता से कार्य करें अधिकारी तेलंगाना के निर्माणाधीन टनल में गुमला के चार श्रमिकों के फंसने की प्रारंभिक सूचना

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन के निर्देश के बाद तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में निर्माणाधीन टनल में गुमला के चार श्रमिकों के फंसे होने की प्रारंभिक सूचना के बाद श्रमिकों के संबंध में पुख्ता जानकारी और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री से श्रमिकों की सुरक्षित रेस्क्यू हेतु आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से हादसे में फंसे सभी श्रमिकों के सुरक्षित होने की कामना की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

चैंपियंस ट्राफी में आज महामुकाबला, भारत-पाक मैच को लेकर जोश हाई
राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष द्वारा तेलंगाना सरकार से संपर्क कर श्रमिकों की कुशलता को लेकर जानकारी प्राप्त की जा रही है। श्रम विभाग द्वारा गुमला के श्रमिकों से संबंधित पारिवारिक जानकारी रविवार को प्राप्त की जाएगी।

धनबाद NRHM घोटाला मामला के किंगपिन प्रमोद कुमार सिंह को रांची ED अदालत में किया गया पेश

मालूम हो कि 22 फरवरी की सुबह डोमलपेंटा इलाके में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (SLBC ) टनल का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में छह से आठ श्रमिक टनल के अंदर फंस गए।श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। SLBC टनल नागरकुरनूल जिले को आंध्रप्रदेश के श्रीशैलम में स्थित मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग से जोड़ती है। टनल में गुमला के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर एवं पंजाब के श्रमिक फंसे हुए हैं। फिलहाल एनडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।

Share via
Share via