असम चुनाव को लेकर CM हेमंत सोरेन रविवार को विधायक कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली के लिए रवाना

असम चुनाव को लेकर CM हेमंत सोरेन रविवार को विधायक कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली के लिए रवाना

Share
Link copied

असम चुनाव को लेकर CM हेमंत सोरेन रविवार को विधायक कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली के लिए रवाना

असम चुनाव को लेकर CM हेमंत सोरेन रविवार को विधायक कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली के लिए रवाना

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को अपनी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए। असम विधानसभा चुनाव 2026 से ठीक पहले उनका यह दिल्ली दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नामांकन की अंतिम तिथि सोमवार 23 मार्च 2026 है। ऐसे में इस दौरे से गठबंधन को लेकर बड़े फैसले की उम्मीद जताई जा रही है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) असम चुनाव में सक्रिय रूप से उतर रहा है। पार्टी मुख्य रूप से आदिवासी बहुल क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है। हाल ही में हेमंत सोरेन ने असम के कई इलाकों में रैलियां भी कीं और आदिवासियों को एकजुट होने का संदेश दिया।

अभी तक JMM और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। दोनों पार्टियों के बीच बातचीत चल रही है, लेकिन सीट बंटवारे पर अभी सहमति नहीं बन पाई है। दिल्ली में हेमंत सोरेन कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर अंतिम फैसला ले सकते हैं।

JMM ने पहले ही जय भारत पार्टी के साथ तीसरा मोर्चा बनाने की घोषणा कर दी है और करीब 31 से 40 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है।असम विधानसभा चुनाव 2026 का कार्यक्रम:नामांकन की अंतिम तिथि: 23 मार्च 2026
मतदान: 9 अप्रैल 2026
नतीजे: 4 मई 2026

CM का यह दौरा JMM की असम में अपनी अलग पहचान बनाने और विपक्षी दलों के साथ रणनीति तय करने के लिहाज से अहम है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।