सिमडेगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 227 प्रतिबंधित गोवंशीय पशुओं के साथ 16 तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजे गए

सिमडेगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 227 प्रतिबंधित गोवंशीय पशुओं के साथ 16 तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Share
Link copied

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा : झारखंड के सिमडेगा जिले में अवैध पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। बोलबा थाना क्षेत्र के पीडियापोछ जंगल से 227 प्रतिबंधित गोवंशीय पशुओं को जब्त करते हुए 16 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को आज न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

एसपी सिमडेगा को गुप्त सूचना मिली थी कि बोलबा थाना क्षेत्र के पीडियापोछ जंगल के रास्ते से बड़ी संख्या में गोवंशीय पशुओं को मार-पीटकर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर डीएसपी हेडक्वार्टर रणवीर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने छापेमारी कर 227 पशुओं को बरामद किया और इन्हें ले जा रहे 16 व्यक्तियों को हिरासत में लिया।

पूछताछ में पता चला कि ये पशु ओडिशा के खटखुरबहार निवासी नक्का, चक्कू, नक्कू और मो चमन के हैं। इन्हें रांची के बबलू पासवान और गुमला के मो इश्तियाक के पास पहुंचाना था, जहां से पशु वधशाला में भेजे जाते। पुलिस ने सभी 16 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपियों में निखिल कोंगाड़ी, नेत्रमणि बेहरा, आयुष कालो, फिलमोन तिग्गा, सुनील इंदवार, सुलेमान तिर्की, मोधा मिलवार, इंद्रो लकड़ा, सुखराम तिर्की, पास्कल तिर्की, संदीप टोप्पो, सुनील रोहिदास, अलफोंस मिंज, सुकेश बिलूंग, मोहन रोहिदास और खोतरे रोहिदास शामिल हैं। सभी आरोपी ओडिशा के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 कीपैड मोबाइल और 10 टॉर्च भी जब्त किए हैं।

डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध पशु तस्करी और गोहत्या के खिलाफ पुलिस की सतर्कता का नतीजा है। जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह घटना अंतरराज्यीय पशु तस्करी गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।