20251115 201438

सिमडेगा में 14 करोड़ की लागत से बना अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम उद्घाटित, सीएम हेमंत सोरेन ने किया ऑनलाइन शुभारंभ

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : भगवान बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सिमडेगा जिले को एक बड़ी सौगात मिली। सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा और जिला उपायुक्त (डीसी) कंचन सिंह ने संयुक्त रूप से 14 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नवीन अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का भव्य उद्घाटन किया। इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्टेडियम का ऑनलाइन उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह में सदर बीडीओ समीर रौनियर खलखो, जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार, महिला जिला अध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा, विधायक प्रतिनिधि एजाज अहमद, पालकोट विधायक प्रतिनिधि मनीष हिंदुस्तान, उप प्रमुख सिलबेस्टर बघवार, सोनी वर्मा, विनय तिग्गा, सुचिता तिर्की, साबिर खान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

विधायक भूषण बाड़ा: “सिमडेगा हॉकी का गढ़, झारखंड की पहचान”

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक भूषण बाड़ा ने स्टेडियम को खिलाड़ियों को समर्पित करते हुए कहा, “सिमडेगा केवल हॉकी का गढ़ नहीं, बल्कि झारखंड की पहचान है। यह मैदान झारखंड की नई पहचान बनेगा। भगवान बिरसा मुंडा जयंती और राज्य स्थापना दिवस पर यह स्टेडियम समर्पित करना गर्व की बात है। आने वाला समय सिमडेगा के खिलाड़ियों का होगा।”

उन्होंने आगे कहा कि पिछले वर्षों में सिमडेगा के दर्जनों खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमके हैं। इस स्टेडियम से प्रशिक्षण की गुणवत्ता और बेहतर होगी। सरकार खेल को मनोरंजन नहीं, बल्कि रोजगार, सम्मान और युवाओं की ऊर्जा को दिशा देने का माध्यम मानती है। “सिमडेगा के बेटे-बेटियां ओलंपिक तक का सफर तय करेंगे। हम हर सुविधा उपलब्ध कराएंगे।” बाड़ा ने स्टेडियम को बिरसा मुंडा के संघर्ष और झारखंड की मिट्टी से जोड़ते हुए कहा कि यहां पसीना बहाने वाला हर खिलाड़ी देश का गौरव बढ़ाएगा।

डीसी कंचन सिंह: खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को सशक्त बनाने पर जोर

डीसी कंचन सिंह ने कहा कि सिमडेगा की खेल प्रतिभा पूरे देश में सम्मानित है। जिला प्रशासन खिलाड़ियों के लिए हर संभव सहयोग करने को प्रतिबद्ध है। “जिले में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार सशक्त किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक खिलाड़ी एक ही प्लेटफॉर्म पर तैयारी कर सकें।” उन्होंने प्रशिक्षण सुविधाओं, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर बल दिया।

जोसिमा खाखा: “सिमडेगा की प्रतिभा देश के लिए मिसाल”

जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि सिमडेगा की धरती ने खेल के क्षेत्र में हमेशा इतिहास रचा है। बेटियां हों या बेटे, यहां की प्रतिभा पूरे देश के लिए मिसाल है। “इस भव्य स्टेडियम से ग्रामीण और दूरदराज के युवा विश्वस्तरीय मंच पाएंगे। सुविधाएं मिलेंगी तो सिमडेगा के बच्चे भारत को गोल्ड दिलाएंगे। हम हर बच्चे को मैदान में उतरने और सपनों को उड़ान देने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।”

यह स्टेडियम सिमडेगा के हॉकी खिलाड़ियों के लिए नई उम्मीद की किरण है, जो राज्य और देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेगा।

Share via
Share via