बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची में कोविड-19 की जांच.
राँची : कोविड–19 संक्रमण की रोकथाम के लिए रांची जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों पर जांच की जा रही है। इसी कड़ी में आज दिनांक 19 फरवरी 2021 को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कोविड-19 की जांच की गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यात्रियों के लिए गए स्वाब सैंपल
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कोविड-19 जांच के लिए यात्रियों के स्वाब सैंपल लिये गए। जिला प्रशासन की टीम ने अलग अलग यात्रियों के स्वाब सैंपल लिये। सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक यात्रियों के कोविड-19 जांच के लिए टीम एयरपोर्ट परिसर में मौजूद थी। जांच के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन किया गया।
आगे भी जारी रहेगी जांच
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची में आने वाले दिनों में भी कोविड-19 की जांच जारी रहेगी। जिला प्रशासन की टीम सुबह 10:00 बजे से शाम के 5:00 बजे तक जांच के लिए स्वाब सैंपल कलेक्ट कर टेस्ट करेगी।

















