उपायुक्त की पहल से डॉक्टर तथा पैरामेडिक कर्मियों के लिए स्थापित किया जा रहा है आइसोलेशन वार्ड.
लातेहार : उपायुक्त लातेहार अबु इमरान के पहल से डीएमएफटी की राशि से कोविड हेल्थ सेंटर राजहार में कार्यरत डॉक्टर, पदाधिकारी एवं पारामेडिक स्टाफ एवं कर्मियों के आवासन के लिए आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया जा रहा है l टाटा स्टील द्वारा निर्मित मॉड्यूलर आइसोलेशन केबिन को कोविड हेल्थ सेंटर राजहार के बगल में, स्थापित किया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आइसोलेशन वार्ड में बिजली, पानी, शौचालय इत्यादि मूलभूत सुविधायुक्त 5 कमरे तथा 2 वार्ड होंगे l आइसोलेशन वार्ड के कमरों का तापमान बाहर के तापमान से लगभग 4 डिग्री सेल्शियस कम रहेगा। उपायुक्त लातेहार अबु इमरान की सोच है कि कोविड मरीजों के ईलाज एवं देखभाल में लगे डॉक्टर, पदाधिकारी, पारामेडिक स्टाफ, एवं कर्मियों को मूलभूत सुविधा मिले ताकि वे बेहतर ढंग से कोरोना मरीजों की सेवा कर सके।
लातेहार, मो०अरबाज

















