जमशेदपुर में तैयार स्टील के परिवहन में लगाए जाएंगे 15 इलेक्ट्रिक वाहन

जमशेदपुर में तैयार स्टील के परिवहन में लगाए जाएंगे 15 इलेक्ट्रिक वाहन

Share
Link copied

टाटा स्टील ने स्टील की ढुलाई के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को तैनात करने के लिए एक भारतीय स्टार्ट-अप के साथ करार किया है. यह किसी भी स्टील उत्पादक कंपनी की ओर से स्टील परिवहन के लिए की गई नई पहल है. टाटा स्टील ने 27 ईवी के लिए अनुबंध किया है, जिनमें से प्रत्येक की क्षमता 35 टन स्टील (न्यूनतम क्षमता) है. कंपनी की योजना जमशेदपुर प्लांट में 15 ईवी और साहिबाबाद प्लांट में 12 ईवी लगाने की है. टाटा स्टील के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के पहले समूह का उपयोग उत्तर प्रदेश में टाटा स्टील बीएसएल के साहिबाबाद प्लांट और पिलखुवा स्टॉकयार्ड के बीच परिचालन में किया जा रहा है.

पर्यावरण की रक्षा में मदद करेगा, जीएचजी उत्सर्जन में होगी कमी
29 जुलाई को आयोजित एक वर्चुअल कार्यक्रम में टाटा स्टील ने 38 किलोमीटर दूर साहिबाबाद प्लांट जाने के लिए पिलखुवा स्टॉकयार्ड में लोडेड वाहन को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. दिब्येंदु बोस, वाईस प्रेसिडेंट सप्लाई चेन, टाटा स्टील ने कहा कि आज यह हमारे लिए एक बहुत बड़ा क्षण है, क्योंकि हम जेआरडी टाटा की 117वीं जयंती के अवसर पर स्टील को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन लांच कर रहे हैं. इस पहल का उद्देश्य जीएचजी उत्सर्जन में कमी लाना है और यह आने वाले समय में पर्यावरण की रक्षा करने में मदद करेगा. यह टाटा स्टील और सप्लाई चेन डिवीजन के लिए एक नए युग की शुरुआत है.

उद्योग के लिए आधारशिला और बढ़ने के लिए नया मार्ग खोलेगा
पीयूष गुप्ता, वाईस प्रेसिडेंट सप्लाई चेन (डेजिगनेट) ने कहा कि पूर्व में भी टाटा स्टील पथ-प्रदर्शक पहल शुरू करने में अग्रणी रही है. यह पर्यावरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की दिशा में एक निश्चित कदम है. यह पहल सरकार के बड़े जलवायु एजेंडे से भी जुड़ी हुई है और निश्चित रूप से उद्योग के लिए आधारशिला और आगे बढ़ने के लिए एक मार्ग के रूप में काम करेगी.

लंबी दूरी के परिवहन के लिए विकसित इकोसिस्टम जरूरी : संजीव पॉल
संजीव पॉल ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए सप्लाई चेन डिवीजन को बधाई दी और भविष्य में लंबी दूरी के परिवहन को सपोर्ट करने के लिए विकसित एक इकोसिस्टम की इच्छा व्यक्त की. सुबोध पांडे ने इस नई पहल पर अपने विचार साझा किए और कहा कि और भी कई अवसर आने वाले हैं और ग्रीन के सपने को वास्तविकता में बदलने के लिए हम सभी को मिल कर काम करना होगा.

90 मिनट में 100 प्रतिशत चार्ज हो जाएगा ईवी
तैनात किए जा रहे ईवी में एक परिष्कृत कूलिंग सिस्टम के साथ एक 2.2 टन 230.4 केडब्ल्यूएच लिथियम आयन बैटरी पैक और एक बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम शामिल है, जो इसे परिवेश के तापमान में 60 डिग्री सेल्सियस तक संचालित करने की क्षमता प्रदान करती है. बैटरी पैक 160-केडब्ल्यूएच चार्जर सेटअप द्वारा संचालित होगा, जो 90 मिनट में बैटरी को 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज करने में सक्षम होगा.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow