शिक्षित महिलाओं से ही सुरक्षित एवं सभ्य परिवार का निर्माण संभव : भूषण बाड़ा.
सिमडेगा : करंगागुड़ी चर्च परिसर में तुमडेगी भिखारियेट काथलिक महिला संघ का वार्षिक अधिवेशन रविवार को सम्पन्न हो गया। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि शिक्षित महिलाओं से ही सुरक्षित एवं सभ्य परिवार का निर्माण संभव है और सभ्य परिवार से ही पवित्र परिवार का निर्माण संभव है। परिवार की पवित्रता को बनाएं रखें। कहा कि परिवार की चिंता करें, परिवार को सुशिक्षित करें-सुरक्षित रखें। सभी पाप-दोष प्रभु येसु के ऊपर छोड़ कर घर जाएं और नई सोंच के साथ जीवन जीएं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!विधायक ने कहा कि बाइबल वचन से प्रेरित होकर जीवन जीना चाहिए। ईश्वर का वचन व्यर्थ नहीं जाता। बाइबल वचन का आदर करना ही ईश्वर का आदर करना है। देश के विकास में लगातार महिलाओं की भागीदारी रही है। लड़कों को समझाएं कि वह लड़कियों का सम्मान करें। परिवार में बेटा और बेटी को एक ही नजर से देखा जाए। बेटियों के प्रति महिलाएं अधिक जागरूक हो। बेटियां हमारे लिए भार नहीं है। आज बेटियां शिक्षा प्राप्त कर परिवार चलाती हैं। राज्य सरकार और हम हमारे समाज के उथान के लिए कृत संकल्प है।आपका सहयोग के दम पर ही हम अपने समाज का और अपने समाज के लोगों का विकास कर पाएंगे।
कहा कि हमारी समाज को पूर्व की भाजपा सरकार ने काफी परेशान किया। पर अब कोई परेशान नही करेगा। आपका विधायक आपके साथ है। किसी को अब डरने की जरूरत नहीं है। आप जागरूक होकर सरकारी योजना का लाभ लें। कहीं भी कभी भी कोई परेशानी हो तो हमे बताएं। आपकी समस्या मेरी समस्या है। हम अपने समाज के लोगों के लिए कुछ करना चाहते हैं। पर आपलोग अपनी समस्या नहीं बताएंगे। तो हम नहीं कर पाएंगे। अब जिले के बिकास में महिलाएं ही आगे बढ़ी है। आपलोग भी आगे बढ़े। आपको हर सुविधा दिलाने के लिए हम तैयार हैं।
मौके पर फा पौलुस बागे, फा उसार कछुवा, फा यूजीन कीड़ो की उपस्थिति में मिस्सा पूजा हुई। मौके पर शिशिर मिंज, अजित लकड़ा, शुशीला सोरेंगे, अमित सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
सिमडेगा, शम्भू कुमार सिंह

















