20210228 201749

किसानों के प्रति गंभीर है सरकार : बादल पत्रलेख.

जामताड़ा : राज्य के किसी मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि झारखंड एक ऐसा पहला राज्य है जो किसानों के 50,000 रुपए तक के कृषि ऋण को मात्र एक रुपए में माफ किया है। उन्होंने कहा कि जामताड़ा इसका गवाह है। यहां के कर्माटांड़ प्रखंड के किसान का 50000 रुपये का कृषि ऋण माफी में पहला लाभुक बना है। मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि अब तक की कोई भी सरकारें किसानों के प्रति गंभीर नहीं थी। उन्होंने कहा कि मैं किसान का बेटा हूं और किसानों के दुख दर्द को समझता हूं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हेमंत सरकार किसानों के प्रति काफी गंभीर है और आनेवाले समय में किसानों के लिए कई योजनाएं सरकार ला रही है जिससे राज्य का त्वरित विकास होगा। मंत्री ने कहा कि सरकार सिंचाई योजनाओं पर ज्यादा ध्यान दे रही है। राज्य के सभी जिलों को सिंचाई के लिए बड़े तालाब दिए जाएंगे ताकि अन्नदाता को कोई समस्या उत्पन्न ना हो। जामताड़ा में मंत्री बादल पत्रलेख कृषि प्रदर्शनी सह कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। मौके पर उन्होंने किसानों द्वारा उत्पादित फल और सब्जियों के लिए उन्हें पुरस्कृत भी किया।

जामताड़ा, कार्तिक सिंह

Share via
Share via