police-watch-security-banks-jewellery-establishments

बैंकों और आभूषण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पर पुलिस की नजर, गढ़वा में चला निरीक्षण अभियान

Share
Link copied

गढ़वा। जिले में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से गढ़वा पुलिस ने बैंकों और आभूषण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारियों ने बैंक शाखाओं और ज्वेलरी दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरे, उनकी रिकॉर्डिंग और बैकअप व्यवस्था की जांच की गई। पुलिस ने आपातकालीन अलार्म सिस्टम के साथ-साथ सुरक्षा गार्डों की तैनाती और उनकी सतर्कता का भी जायजा लिया।

RKDF
advertisement
Advertisment
Advertisment

पुलिस पदाधिकारियों ने बैंक प्रबंधकों और आभूषण प्रतिष्ठान संचालकों को सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और एंगल पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि प्रवेश द्वार समेत परिसर के महत्वपूर्ण हिस्से कैमरे की निगरानी में रहें। रिकॉर्डिंग नियमित रूप से सुरक्षित रखने और पर्याप्त बैकअप सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।
इसके अलावा प्रतिष्ठानों में लगे आपातकालीन अलार्म को हमेशा चालू और कार्यशील रखने तथा सुरक्षा गार्डों को संदिग्ध गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने को कहा गया।

Advertisment
Advertisment

पुलिस ने बैंक प्रबंधकों और आभूषण व्यवसायियों से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना अथवा ओपी को सूचित करें।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।