त्योहारों से पहले खूंटी में बैंकों की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, एसपी ने दिए सख्त निर्देश
खूंटी। आगामी त्योहारों के मद्देनजर खूंटी जिले में बैंकों और एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली ग्राहकों की भीड़ और नकदी के लेन-देन को देखते हुए पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें बैंक और ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर कई अहम निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में एसपी ने बैंक शाखाओं और एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सभी बैंक प्रबंधकों को सीसीटीवी कैमरे हमेशा चालू रखने और उनकी फुटेज निर्धारित अवधि तक सुरक्षित रखने का निर्देश दिया। इसके अलावा बैंक और एटीएम में लगे अलार्म, सायरन समेत अन्य सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच सुनिश्चित करने को कहा।

बैंक और एटीएम के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर
एसपी ने त्योहारों के दौरान बैंकों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए बैंक परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने का निर्देश दिया।

साइबर ठगी की सूचना तुरंत पुलिस को देने का निर्देश
बैठक में साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों को लेकर भी सतर्क रहने को कहा गया। एसपी ने बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिया कि किसी भी तरह की साइबर ठगी, वित्तीय धोखाधड़ी या सुरक्षा संबंधी घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और बैंकिंग सेवाओं को सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने सभी बैंकों को सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करने को कहा।

बंदूक की जगह किताब: टुंडी के नक्सल प्रभावित गांवों के 100 से अधिक बच्चों को मिला शिक्षा का सहारा, धनबाद में चल रहा निःशुल्क आवासीय स्कूल
धनबाद। कभी नक्सल प्रभाव और बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझने वाले टुंडी के सुदूर गांवों के 100 से अधिक बच्चों के…

शादी का झांसा देकर यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप, निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी से परेशान धनबाद की महिला
धनबाद। झारखंड के धनबाद में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और निजी तस्वीरें व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर…

















