tribute-meeting-first-death-anniversary-late

स्व. शीतल प्रसाद की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगा

Share
Link copied
tribute-meeting-first-death-anniversary-late
tribute-meeting-first-death-anniversary-late

सिमडेगा: जूनियर कैम्ब्रिज स्कूल, सिमडेगा परिसर में रविवार को स्व. शीतल प्रसाद की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसाद परिवार के सदस्यों के अलावा विद्यालय परिवार, गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने शामिल होकर स्व. शीतल प्रसाद को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनकी स्मृतियों को नमन किया।

Advertisment
Advertisment

कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धांजलि एवं ‘मेरी भावना पाठ’ से हुई। इसका प्रस्तुतीकरण आचार्य डॉ. पद्मराज ज्योतिष गुरुकुल परिवार की ओर से किया गया। इसके बाद गुरुमां ने भजन प्रस्तुत कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वहीं, इस्कॉन मंदिर, सिमडेगा के सदस्यों ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया। भक्तिमय माहौल में लोगों ने स्व. शीतल प्रसाद की आत्मिक शांति तथा शोकाकुल परिवार को शक्ति एवं संबल प्रदान करने की कामना की। भजन-कीर्तन से विद्यालय परिसर आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर रहा।

Advertisment
Advertisment

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्व. शीतल प्रसाद के व्यक्तित्व, संस्कारों और समाज के प्रति योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि किसी व्यक्ति के विचार, संस्कार और समाज के लिए किए गए कार्य उसके जाने के बाद भी लोगों को प्रेरित करते रहते हैं।

RKDF
advertisement

पुण्यतिथि के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। शिविर में लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं जागरूकता दी गई। आयोजकों ने बताया कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम के साथ स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का उद्देश्य स्व. शीतल प्रसाद की स्मृति को सेवा और जनकल्याण की भावना से जोड़ना है। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद परिवार की ओर से सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं, विद्यालय परिवार और आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।