जैक बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी: हजारीबाग की प्रियांशु कुमारी टॉपर, कई छात्रों के समान अंक

जैक बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी: हजारीबाग की प्रियांशु कुमारी टॉपर, कई छात्रों के समान अंक

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में हजारीबाग की प्रियांशु कुमारी ने टॉप किया है। खास बात यह है कि इस बार मेरिट लिस्ट में कई विद्यार्थियों के अंक समान होने के कारण एक ही स्थान पर एक से अधिक छात्र शामिल हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टॉपर्स की सूची

प्रथम स्थान: प्रियांशु कुमारी (हजारीबाग)
द्वितीय स्थान: दिव्यांशु उरांव (गुमला)
तृतीय स्थान: कई विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से हासिल किया

बताया गया है कि टॉपर प्रियांशु कुमारी के अलावा तीन अन्य विद्यार्थियों के भी समान अंक हैं, जिससे टॉप रैंक साझा रही। इसी तरह सेकेंड और थर्ड पोजिशन पर भी 4-4 विद्यार्थी शामिल हैं। कुल 4 विद्यार्थियों ने 500 में से 496 अंक हासिल किए हैं:

दिव्यांशु उरांव (संत पैट्रिक हाईस्कूल, गुमला)
खिलेश साहू (संत पैट्रिक हाईस्कूल, गुमला)
वैष्णवी श्री (इंदिरा गांधी बालिका हाईस्कूल, हजारीबाग)
जुलिता मिंज (इंदिरा गांधी बालिका हाईस्कूल, हजारीबाग)

राज्यभर में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले 4 विद्यार्थियों ने 500 में से 494 अंक हासिल किए:

महताब अंसारी (संत जॉन्स हाईस्कूल, नवातर)
प्रीत राज (सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, ओरमांझी)
अमीषा कुमारी (इंदिरा गांधी बालिका हाईस्कूल, हजारीबाग)
दीप्ति रानी (इंदिरा गांधी बालिका हाईस्कूल, हजारीबाग)

हेमंत सोरेन ने मैट्रिक परीक्षा में सफल होने वाले सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जो छात्र अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं कर सके हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है, बल्कि निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now