जमशेदपुर: सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान चाकूबाजी, दो घायल; एक की हालत गंभीर
जमशेदपुर: सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान चाकूबाजी, दो घायल; एक की हालत गंभीर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जमशेदपुर, 27 जनवरी : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ईस्ट प्लांट बस्ती में सोमवार रात सरस्वती पूजा के विसर्जन जुलूस के दौरान आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान चाकू (चापड़) से हमला होने से दो लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विसर्जन जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रहा था। लोग नाच-गाना कर रहे थे, तभी नृत्य को लेकर छोटू और मलिंगा नामक दो युवकों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। शुरुआत में मामूली कहासुनी थी, लेकिन कुछ ही पलों में विवाद बढ़ गया। मलिंगा और उसके साथियों ने छोटू पर मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच मलिंगा ने अचानक धारदार हथियार (चापड़) निकालकर छोटू के सिर पर कई वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
घटना के बाद जुलूस में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। हमलावर युवक अपने साथियों के साथ भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचाया, जहां छोटू का इलाज जारी है।
डॉक्टरों ने बताया कि सिर पर गहरे घाव होने के कारण उसकी हालत गंभीर है।सूचना मिलते ही बर्मामाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज तथा एक वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि हमलावर की तलाश में छापेमारी जारी है और जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद है।पुलिस ने मामले में BNS की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

















