अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से लिया संन्यास: एक युग का अंत!

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से लिया संन्यास: एक युग का अंत!

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से लिया संन्यास: एक युग का अंत!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से लिया संन्यास: एक युग का अंत!

नई दिल्ली, 27 जनवरी : भारतीय संगीत जगत में आज एक ऐसा फैसला सामने आया है, जिसने करोड़ों फैंस के दिलों को तोड़ दिया है। मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने फिल्मों के लिए गाने (प्लेबैक सिंगिंग) छोड़ने का ऐलान कर दिया है। 38 साल की उम्र में अपने करियर के चरम पर पहुंचे अरिजीत ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि अब वे कोई नया प्लेबैक असाइनमेंट नहीं लेंगे।

अरिजीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लिखा:”हैलो, सबको नया साल मुबारक। इतने सालों तक प्यार देने के लिए धन्यवाद। मैं खुशी से बताना चाहता हूं कि अब प्लेबैक वोकलिस्ट के तौर पर कोई नए असाइनमेंट्स नहीं लूंगा। मैं इसे यहीं खत्म कर रहा हूं। ये सफर शानदार रहा। भगवान ने बहुत दया की।”
उन्होंने स्पष्ट किया कि वे संगीत छोड़ नहीं रहे हैं। वे इंडिपेंडेंट म्यूजिक बनाते रहेंगे, लाइव परफॉर्मेंस जारी रखेंगे और खुद को एक “छोटे आर्टिस्ट” के रूप में और सीखते रहेंगे।

पहले से कमिटेड प्रोजेक्ट्स पूरे होंगे, लेकिन नई फिल्मों के लिए कोई गाना नहीं गाएंगे।

करियर की झलक

अरिजीत सिंह ने 2013 में फिल्म आशिकी 2 के गाने “तुम ही हो” से बॉलीवुड में धमाल मचाया था। इसके बाद “चन्ना मेरेया”, “केसरिया”, “फिलहाल”, “रातां लंबियां” जैसे अनगिनत हिट गाने उनकी आवाज में गूंजे।

पद्म श्री से सम्मानित अरिजीत ने पिछले एक दशक में हिंदी फिल्म संगीत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनकी रूहानी और भावुक आवाज ने हर पीढ़ी के दिलों को छुआ।

फैंस और इंडस्ट्री की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर फैंस इसे “एंड ऑफ एन एरा” कह रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा, “आपकी आवाज हमारे दिल में हमेशा रहेगी” और “बचपन से लेकर अब तक आपकी गाने सुनकर जीया”।

#ArijitSingh और #ArijitSinghRetirement ट्रेंड कर रहे हैं, जहां फैंस भावुक पोस्ट्स शेयर कर रहे हैं।

 

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now