20250217 155822

जामताड़ा दस साल की नाबालिग बच्ची से रेप , हत्या

जामताड़ा/चंदन सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नाला में दस साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोपी के गिरफ्तारी की मांग को लेकर नाला- दुमका- जामताड़ा मुख्य मार्ग को बीच सड़क पर लाश रखकर नाला बाजार में जाम कर दिया।

बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या से ग्रामीण काफी नाराज हैं और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हालांकि इस मामले में पुलिस कल से ही आरोपी को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही थी और नाला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है।

बता दें की बीते कल नाला के डाबर गांव की रहनेवाली एक 10 वर्षीय बच्ची की लाश झाड़ियां में बरामद की गई थी। बच्ची शनिवार से गायब थी, रविवार को उसकी झाड़ियां में लाश मिली। घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची को कुरकुरे का लोभ देकर आरोपी ने अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया इसके पश्चात उसकी हत्या कर झाड़ियां में फेंक दिया था। सुबह उसकी लाश झाड़ियां में मिला उसके बाद लोग आक्रोशित हो गए और सड़क को जाम कर दिया।

लगभग 6 घंटे तक सड़क जाम रहा इसके बाद जिले के तमाम पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझा कर शांत किया। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि लोगों की मांग थी कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए इसके लिए फर्स्ट ट्रायल के तहत मुकदमे का फैसला किया जाएगा, वहीं स्कूल और कॉलेज में छात्राओं को इस तरह की घटनाओं के प्रति जागरूक किया जाने की भी बात की गई है। उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में इस तरह की घटनाएं न हो इसका प्रयास प्रशासन के द्वारा किया जाएगा।

Share via
Share via