IMG 20201125 WA0038

मत्स्य उत्पादन में जामताड़ा होगा अव्वल.

जामताड़ा, अजय सिंह.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जामताड़ा : आज उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) के अध्यक्षता में मत्स्य विभाग अंतर्गत जलाशय संचयन समिति की बैठक किया गया। मत्स्य विभाग की ओर से जिले के विभिन्न जलाशय में मछली का बीज छोड़ा जा रहा है। उक्त परिप्रेक्ष्य में 15 लाख मछली बीज लाधना,श्यामपुर विरग्राम में छोड़ा जाएगा जिसका अनुमोदन उपायुक्त जामताड़ा श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) द्वारा दिया गया। जिसमें ग्रास कप के 1 लाख मछली का बीज तथा कतला, मृग, रेहु मछली के बीज 14 लाख छोड़ा जाएगा। मत्स्य विभाग द्वारा मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं संचालित कर मछुआरों को जागरूक किया जा रहा है।

उपायुक्त जामताड़ा ने बताया कि वर्तमान समय में मत्स्य पालकों में मछली पालन के प्रति काफी रूची देखने को मिल रही है। पिछले वर्षों की तुलना में अब मत्स्य पालक मछली पालन कर ज्यादा मुनाफा कमा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जानकारी के अभाव में मत्स्य पालकों को नुकसान होता था, लेकिन विभाग की ओर से प्रशिक्षण मिलने से उन्हें मछली पालन की सही विधि का जानकारी मिला है। जिले के कई ऐसे किसान हैं जो मछली पालन कर जीवन स्तर को ऊंचाईयों की ओर ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले का लाधना डैम मछली पालन में काफी आगे है।

मौके पर उप विकास आयुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा (भा.प्र.से.),जिला कृषि पदाधिकारी श्री सबन गुड़िया, मत्स्य पदाधिकारी श्री दीपांकर सीट, जिला पशुपालन पदाधिकारी श्री इंद्र भूषण सिन्हा सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Share via
Share via