HEMANT SOREN

शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित खेलो झारखंड (Jharkhand) प्रतियोगिता में घायल खिलाड़ियों का रिम्स में चल रहा इलाज

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झराखण्ड (Jharkhand)शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित खेलो झारखंड प्रतियोगिता में घायल खिलाड़ियों का रिम्स में चल रहा इला

मुख्यमंत्री के आदेश पर निदेशक, सरोजिनी लकड़ा ने रिम्स पहुंचकर घायल खिलाड़ियों का लिया हालचाल।

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से आदेश प्राप्त होते ही, खेलकूद युवा कार्य निदेशालय की निदेशक श्रीमती सरोजिनी लकड़ा रिम्स पहुंची, वहां पहुंचकर घायल खिलाड़ियों का हालचाल पूछा। सभी घायल खिलाड़ी अलग-अलग वार्ड में भर्ती किए गए हैं, बिटवीन डुंगडुग सर्जरी मेडिसिन में भर्ती है, गोविंदा मांझी को सीबी सहाय के न्यूरो वार्ड में भर्ती किया गया है, जबकि तीसरे घायल खिलाड़ी इनोसेंट मिंज अभी सीओटी में इलाजरत हैं।

सभी घायल खिलाड़ी रंगारी हाई स्कूल सिमडेगा के फुटबॉल के खिलाड़ी हैं। ये सब शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित खेलो झारखंड प्रतियोगिता में भाग लेने गए थे। घायल खिलाड़ियों से मिलने खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा, पूर्व हॉकी ओलंपियन मनोहर टोपनो, खेल सलाहकार झारखंड खेल प्राधिकरण देवेंद्र कुमार सिंह एवं हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह रिम्स पहुंचे ।

जिला खेल पदाधिकारी रांची एवं हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह को निदेशक महोदया द्वारा दिशा निर्देश भी दिए गए और समय-समय पर घायल खिलाड़ियों के परिवार से संपर्क बनाए रखने को भी कहा गया। माननीय मुख्यमंत्री जी, खेल विभाग एवं रिम्स से समन्वय स्थापित कर घायल खिलाड़ियों को हर संभव मदद देने हेतु रिम्स प्रशासन उचित इलाज की व्यवस्था कर रहे है।

Share via
Share via