20251004 191733

झारखंड बीजेपी के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू का महानगर कार्यालय में जोरदार स्वागत

1

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : झारखंड भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य कुमार साहू का आज महानगर कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और वंदे मातरम् गान के साथ हुई। समारोह में बीजेपी के सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे, जिन्होंने आदित्य साहू का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया।

RI Tikakaran Banner 6x4 02 page 001

अपने संबोधन में आदित्य साहू ने कहा कि वे मूल रूप से एक कार्यकर्ता हैं और हमेशा कार्यकर्ता भाव से ही काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा, “मेरे लिए पद कोई मायने नहीं रखता। मैंने पर्ची कटने से लेकर धीरे-धीरे हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और विनम्रता के साथ निभाया है। मैंने हमेशा सिर झुकाकर काम किया और कोशिश की कि मेरी वजह से किसी को कोई कष्ट न हो।”

RI Tikakaran Banner 6x4 03 page 001

आदित्य साहू के इस संबोधन ने कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का संचार किया। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में पार्टी को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

SNSP Meternal Poster page 001

Share via
Share via