झारखंड मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक 5 फरवरी 2026 को, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में
रांची : झारखंड सरकार ने मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा जारी सूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक प्रोजेक्ट भवन में 5 फरवरी 2026 (गुरुवार) को दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सेरेंगसिया शहीद स्मारक पर अमर वीरों को दी श्रद्धांजलि
झारखंड का बजट 2026-27 की तैयारियों के बीच यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। मंत्रिमंडल सचिवालय द्वारा सभी संबंधित मंत्रियों और अधिकारियों को समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक के बाद लिए गए प्रमुख निर्णयों की आधिकारिक जानकारी जल्द जारी की जाएगी।
















