20250929 223307

मां दुर्गा के दरबार में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की श्रद्धा और आस्था, राज्य वासियों के लिए शांति, भाईचारा, अमन-चैन और समृद्धि की कामना

1

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जामताड़ा : दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने जामताड़ा और मिहिजाम क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पंडालों का भ्रमण कर मां दुर्गा के चरणों में श्रद्धा के साथ नतमस्तक हुए। इस दौरान उन्होंने माता रानी से झारखंड और जामताड़ा वासियों के लिए शांति, भाईचारा, अमन-चैन और समृद्धि की कामना की।

RI Tikakaran Banner 6x4 02 page 001

स्वास्थ्य मंत्री ने सरखेलडीह दुर्गा पंडाल, कानगोई सामुदायिक भवन, मिहिजाम चेक पोस्ट कुर्मीपाड़ा, गुरुद्वारा रोड स्थित महिला समिति दुर्गा पंडाल और चित्तरंजन हिल कॉलोनी एरिया-3 पंडाल का दौरा किया। प्रत्येक स्थान पर उन्होंने मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया और समाज में सौहार्द व समृद्धि की प्रार्थना की।

RI Tikakaran Banner 6x4 03 page 001

डॉ. इरफान अंसारी की यह श्रद्धा और आस्था मां दुर्गा के प्रति उनके गहरे प्रेम और अटूट विश्वास को दर्शाती है। उनके इस भक्ति-भाव ने स्थानीय लोगों में भी उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने कामना की मां दुर्गा की असीम कृपा से हर घर में सुख-शांति का वास हो और समाज में सद्भाव व समृद्धि का प्रकाश सदा फैलता रहे।

SNSP Meternal Poster page 001

Share via
Share via