20210203 202350

झारखण्ड जनशक्ति मजदूर यूनियन का मानकी सपही नदी तट पर वनभोज का आयोजन.

खलारी : झारखण्ड जनशक्ति मजदूर यूनियन के तत्वाधान में बुधवार को मानकी स्थित सपही नदी तट पर वनभोज का आयोजन किया गया। वनभोज कार्यक्रम यूनियन के इस्माइल अंसारी की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष केएन त्रिपाठी सहित जेजेएमयू के केन्द्रीय अध्यक्ष दीपक ओझा, ललित ओझा एवं युथ इंटक झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष कुमार रौशन उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस मौके पर अपने संबोधन में केएन त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र में विस्थापितों एवं असंगठित मजदूरों की काफी समस्याएं है। जिसे दूर करने के लिए उनकी पहल जारी है। उन्होने बताया कि समस्याओं को लेकर उन्होने पुर्व में सीसीएल के वरिष्ठ पदाधिकारियों से भी बात की है। उन्होने कहा कि विस्थापितों, कामगारों एवं असंगठित मजदूरों की समस्याओं के समाधान के प्रति उनका संघर्ष जारी है। इससे पुर्व सभी अतिथियों का स्वागत बुके देकर एवं शाॅल ओढ़ाकर किया गया।

पुरे कार्यक्रम का संचालन भरत थापा ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुन्ना मिश्रा, संजीव चटर्जी, राजेश राय, विक्रम कुमार, संजय राम, साबीर अंसारी, राम प्रवेश, रामाधार शर्मा, अनुज सिन्हा, विशिष्ट तिवारी, एमके सिंह, गोपी, प्रमोद, विराज, रंजीत यादव, आलोक सिंह, बलम ठाकुर, विजय विष्वकर्मा, शंभु चौहान सहित काफी संख्या में यूनियन कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खलारी, मो मुमताज़

Share via
Share via