IMG 20201020 WA0032

झारखंड प्रदेश कुर्मी विकास मोर्चा ने गिरिडीह जिले के कई सदस्यों का किया पदोन्नत.

Giridih, Dinesh.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरिडीह : झारखंड प्रदेश कुर्मी विकास मोर्चा ने गिरिडीह जिले के कई सदस्यों को पदोन्नत किया है. इस उपलक्षय में गिरिडीह जिला कुर्मी विकास मोर्चा ने इन सभी पदोन्नत पाने वाले सदस्यों का अभिनंदन एक सादे समारोह में डुमरी स्थित जामतारा पंचायत सचिवालय के सभागार में किया. बता दें कि रामेश्वर चौधरी को केंद्रीय उपाध्यक्ष तुलसी महतो एवं बैजनाथ महतो को केंद्रीय सदस्य वही रामचंद्र महतो को केंद्रीय सचिव तथा जिला युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष थानेश्वर महतो को युवा मोर्चा का केंद्रीय अध्यक्ष बनाया गया है.

अभिनंदन समारोह का नेतृत्व विकास मोर्चा गिरिडीह के जिला अध्यक्ष निरंजन महतो ने किया, वहीं नव मनोनीत केंद्रीय अध्यक्ष नें उपस्थित लोगों को भरोसा दिलाया कि जिस प्रकार केंद्रीय नेतृत्व ने हम पर भरोसा किया है हम उनके भरोसे पर खरा उतरेंगे तथा कुर्मी समाज की उन्नति और विकास के लिए हमेशा प्रयास करते रहेंगे.

इस दौरान उपाध्यक्ष नीलकंठ महतो, प्रखंड अध्यक्ष बलदेव महतो, प्रयाग महतो, सुरेंद्र महतो, राजकिशोर महतो, जागेश्वर महतो, भैरव लाल महतो, खगेश्वर, मोनू चंद्र महतो, मुनीलाल महतो सहित दर्जनों कुर्मी विकास मोर्चा के सदस्य और सजातीय बंधु गण उपस्थित थे.

Share via
Share via