20250606 223144

झारखंड प्रदेश राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस: मुकेश ठाकुर ने संभाला कार्यभार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के समर्पित कार्यकर्ता मुकेश ठाकुर ने झारखंड प्रदेश राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस का कार्यभार संभाल लिया है। पिछले 20 वर्षों से शरद पवार साहब के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी के लिए कार्य करने वाले मुकेश ठाकुर को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुकेश ठाकुर ने अपनी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “शरद पवार साहब के नेतृत्व में पिछले दो दशकों से मैंने पार्टी के लिए समर्पित भाव से काम किया है। अब झारखंड प्रदेश राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के माध्यम से युवाओं को जोड़कर पार्टी को और मजबूत करने का प्रयास करूंगा। हमारा लक्ष्य झारखंड में युवा शक्ति को संगठित कर सामाजिक और राजनीतिक बदलाव लाना है।”

पार्टी सूत्रों के अनुसार, मुकेश ठाकुर की नियुक्ति से झारखंड में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की युवा इकाई को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। उनकी लंबी अनुभव और समर्पण को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Share via
Share via