20260325 143512

झारखंड में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

रांची : झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियों को लेकर सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ बुधवार को समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से छूट न जाए, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाताओं के घरों पर उनके मतदान केंद्र के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) का नाम और संपर्क विवरण वाला स्टीकर जल्द से जल्द लगाया जाए। इससे मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाताओं को अपने BLO से आसानी से संपर्क करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं का अभी तक पुरानी मतदाता सूची से वर्तमान सूची में मैपिंग नहीं हो सका है, वे ECINET पोर्टल पर उपलब्ध “बुक ए कॉल” फीचर का उपयोग कर अपने मतदान केंद्र के BLO से सीधा संपर्क कर सकते हैं।

के रवि कुमार ने निर्देश दिया कि सभी मतदान केंद्रों पर एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची तैयार कर ली जाए। विशेष रूप से विस्थापित या जिनके घर ध्वस्त हो गए हैं, ऐसे मतदाताओं को शिफ्टेड लिस्ट में अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए।

मकानों को नजरी नक्शे में चिन्हित करते समय पुरानी मकान संख्या को यथासंभव बनाए रखने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि केवल उन मकानों के लिए ही नोशनल नंबर का इस्तेमाल किया जाए जिनकी कोई मकान संख्या ही नहीं है।

बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, ट्रेनिंग नोडल अधिकारी देव दास दत्ता, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए।

Share via
Share via