20260313 154310

झारखंड में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

रांची : झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने शुक्रवार को निर्वाचन सदन में सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों (Deputy Electoral Officers) के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। श्री रवि कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए कोई जगह नहीं है और सभी कार्य भारत निर्वाचन आयोग के स्थापित अधिनियमों व निर्देशों के अनुसार ही किए जाएं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची के ड्राफ्ट प्रकाशन के समय एब्सेंट (Absent), शिफ्टेड (Shifted), डेथ (Death) एवं डुप्लीकेट (Duplicate) मतदाताओं की सूची अलग से प्रकाशित की जाएगी। इन सूचियों को पूरी तरह डिजिटलाइज्ड करना सुनिश्चित करें एएसडीडी (ASDD) सूची को संबंधित मतदान केंद्र के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) से अनिवार्य रूप से सत्यापित कराया जाए।

उन्होंने सभी जिलों में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करने और समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया।

के रवि कुमार ने जोर दिया कि एक भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए। यह लक्ष्य लेकर कार्य किया जाए। बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर घर के मुखिया एवं सदस्यों की सूची बनाएं, ताकि पुनरीक्षण में सहायता मिले। जिन मकानों में नंबर नहीं है, उन्हें नोशनल नंबर देकर चिन्हित करें, जिससे एक मकान के सभी मतदाताओं का मतदान केंद्र एक ही रहे।

बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर की ट्रेनिंग समय पर पूरी करें। ट्रेनिंग में ECINET के माध्यम से उपलब्ध “बुक ए कॉल” फीचर की पूरी जानकारी दें और मतदाताओं की शिकायतों/सवालों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें।

बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, ट्रेनिंग नोडल देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share via
Share via