डॉ० समनुर निहार को रांची विमेंस कॉलेज का प्राचार्या बनाएं जाने पर झारखण्ड छात्र मोर्चा ने बधाई दिया.
रांची : आज झारखण्ड छात्र मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल डॉ० समसुन निहार को रांची विमेंस कॉलेज का प्राचार्या बनाएं जाने पर उन्हे कॉलेज जाकर फूलो का गुलदस्ता देकर उन्हें बधाई दिए एवं स्वागत किए ।ज्ञात हो इससे पहले डॉ० समनूर निहार एस एस मेमोरियल कॉलेज की प्राचार्य रही हैं। पूर्व प्राचार्य डॉ मंजू सिन्हा के सेवानिवृत होने पर रांची विश्वविद्यालय द्वारा इन्हे इस कॉलेज जिम्मेवारी सौंपी गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!छात्र मोर्चा के पदाधकरियों ने विभिन्न छात्र समस्याओं संबन्धित वार्ता किए। प्राचार्या महोदया ने आश्वस्त किया छात्र हित में सदैव कार्य करना ही प्राथमिकता रहेगी। मिलने वालों में छात्र मोर्चा के रांची विश्विद्यालय उपाध्यक्ष असद टिंकू, संगठन सचिव अजित विश्वकर्मा, छात्र नेता मो० इरफान, मारवाड़ी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आसिफ हुसैन,पूर्व उपाध्यक्ष काशिफ अहमद, सिद्धांत श्रीवास्तव,परवेज़ व इरफ़ान आदि मौजूद थे।
















