सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों को सेवानिवृति के दिन ही सभी पावनाओं का किया गया भुगतान।

सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों को सेवानिवृति के दिन ही सभी पावनाओं का किया गया भुगतान।

Share
Link copied

सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों को सेवानिवृति के दिन ही सभी पावनाओं का किया गया भुगतान।

All allowances are paid to retiring teachers on the day of retirement itself.
All allowances are paid to retiring teachers on the day of retirement itself.

उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार सेवानिवृत होने वाले सात शिक्षकों को सेवानिवृति के दिन ही ससम्मान विदाई देते हुए सभी पावनाओं का भुगतान करने का निर्देश। उप विकास आयुक्त रांची, दिनेश कुमार यादव द्वारा सभी सात शिक्षकों को ससम्मान विदाई दी गई।

सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों को सेवानिवृति के दिन ही सभी पावनाओं का किया गया भुगतान।

उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों एवं कर्मियों को सेवानिवृति के दिन ही ससम्मान विदाई देते हुए सभी पावनाओं का भुगतान करने की परम्परा को जीवंत करते हुए माह जनवरी 2025 से लगातार सेवानिवृत हो रहे शिक्षकों एवं कर्मियों को रांची जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के द्वारा ससम्मान विदाई दी जा रही है।जिस कड़ी में उपायुक्त, रांची के दिशा-निर्देश पर आज दिनांक- 30 अप्रैल 2025 को समाहरणालय ब्लॉक स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त रांची, दिनेश कुमार यादव द्वारा 30 अप्रैल 2025 को सेवानिवृत होने वाले सात शिक्षकों को ससम्मान विदाई दी गई।

सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों को सेवानिवृति के दिन ही सभी पावनाओं का किया गया भुगतान।

निम्न शिक्षिकों को आज ससम्मान विदाई दी गई

(1) सुमन तेरेसा तिर्की, सेवानिवृत शिक्षिका, रा.म.वि. हरमू हाउसिंग कॉलोनी, राँची।

(2) अल्का बर्गन, सेवानिवृत्त शिक्षिका, रा.म.वि. हरमू हाउसिंग कॉलोनी, राँची।

(3) परवीन अख्तर, सेवानिवृत शिक्षक, रा.प्रा.दि. इरया उर्दू, कन्या, ओरमाँझी।

(4) मालती एक्का, सेवानिवृत शिक्षिका, रा.लक्ष्मी गजेन्द्र मध्य विद्यालय ईटकी, राँची।

(5) संजय टोप्पो, स.शि. रा.प्रा.वि. पीपरदाग, सिल्ली।

(6) जो तोपनो, स.शि. मिस व्हिफम बालिका मध्य विद्यालय चुटिया, राँची-2

(7) सुरेन्द्र कुमार, स.शि. श्रद्धानन्द सेवाश्रम मध्य विद्यालय रातु पथ राँची।

उप विकास आयुक्त रांची द्वारा इन सभी को ससम्मान विदाई देते हुए उन्हें आगे की जीवन की शुभकामनाऐं दी गई एवं उन्होंने सभी शिक्षकों से कहा की शिक्षा क्षेत्र में सरकारी विद्यालयों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि इन्हें समाज के सबसे आखिरी पायदान पर खड़े बालक को भी शिक्षित करने की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही उन्होंने कहा की सेवानिवृत शिक्षकों को भविष्य में अपना समय निकाल कर अपने आस पास के विद्यालयों में समय देना चाहिए। ऐसा करने से उनके अनुभवों का लाभ हमारे विद्यालयों को मिलता रहेगा, साथ ही उनके लिए भी अपने समय का सदुपयोग होगा। मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने विभागीय निर्देश एवं उपायुक्त, रांची के सतत् मार्गदर्शन में ऐसे कार्यक्रम निरन्तर कराए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों को रांची जिले से सेवानिवृति के दिन ही सारी पावनाओं को भुगतान करते हुए विदा किया जा रहा है।

सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों को सेवानिवृति के दिन ही सभी पावनाओं का किया गया भुगतान।

सेवानिवृत होने वाले शिक्षक एवं उनका पूरा परिवार इस मौके पर उपस्थित थे। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को इस शानदार पहल के लिए धन्यवाद दिया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow