20260302 202934

टाटा समूह झारखंड में करेगा 11,000 करोड़ का बड़ा निवेश: टाटा स्टील में एडवांस्ड ग्रीन स्टील टेक्नोलॉजी और हाइड्रोजन ट्रक पर फोकस

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और टाटा संस के चेयरमैन।एन. चंद्रशेखरन ने आज संयुक्त प्रेस वार्ता में राज्य में टाटा समूह के नए निवेश योजनाओं की घोषणा की। यह निवेश मुख्य रूप से नई टेक्नोलॉजी, पर्यावरण-अनुकूल उत्पादन और युवाओं के कौशल विकास पर केंद्रित होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि टाटा समूह का झारखंड से गहरा और ऐतिहासिक रिश्ता है। इसी राज्य से टाटा समूह ने अपना सफर शुरू किया था और आज यह वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान रखता है। उन्होंने टाटा समूह के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह समूह झारखंड और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह साझेदारी और मजबूत होकर आगे बढ़ेगी।

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी सोच की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि झारखंड में निवेश-अनुकूल माहौल तेजी से तैयार हो रहा है। राज्य सरकार का औद्योगिक विकास का रोडमैप निवेशकों को आकर्षित कर रहा है। बैठक में निवेश से जुड़े कई पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसके सकारात्मक नतीजे जल्द दिखेंगे।

प्रमुख निवेश योजनाएं:

* टाटा स्टील : जमशेदपुर संयंत्र में 11,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यह निवेश एडवांस्ड ग्रीन स्टील टेक्नोलॉजी पर होगा, जिसमें कम कार्बन उत्पादन, प्रदूषण नियंत्रण और उत्पादन प्रक्रिया में तेजी आएगी।
* टाटा मोटर्स : जमशेदपुर में हाइड्रोजन ईंधन आधारित ट्रकों के निर्माण के लिए नया निवेश करेगी। यह घरेलू और वैश्विक बाजारों के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है।
* राज्य में नॉलेज बेस्ड इंडस्ट्रीज स्थापित करने की दिशा में काम होगा। मुख्यमंत्री की सोच के अनुरूप एक एक्सपर्ट टीम गठित की जाएगी।
* सीएसआर गतिविधियों का दायरा बढ़ेगा और राशि में वृद्धि की जाएगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लाभ स्थानीय लोगों तक पहुंचे।
* झारखंड के युवाओं के कौशल विकास में टाटा समूह राज्य सरकार का मजबूत साझेदार बनेगा। आज की जरूरतों के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।

टाटा समूह झारखंड में पहले से ही टाटा स्टील, टाटा मोटर्स जैसी प्रमुख इकाइयों के माध्यम से सक्रिय है। अब नई टेक्नोलॉजी और सस्टेनेबल विकास पर फोकस के साथ राज्य के औद्योगिक परिदृश्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार निवेशकों को पूरा सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share via
Share via