जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2025 की विजेता झारखंड टीम का एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत
रांची : 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन कर विजेता बनी झारखंड महिला हॉकी टीम का आज रांची हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया। 1 से 12 अगस्त तक आंध्रप्रदेश के काकीनाडा में आयोजित इस चैंपियनशिप के फाइनल में झारखंड ने हरियाणा को 2-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आज हवाई मार्ग से रांची पहुंची विजेता टीम का हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्ण स्वागत किया। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही सभी खिलाड़ियों, कोच सुधीर गोला और टीम के सहयोगी सदस्यों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।
स्वागत समारोह में हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा, रजनीस कुमार, असरिता लकड़ा, माइकल लाल, जयंत केरकेट्टा, पवन सिंह, सेंटर फॉर एक्सीलेंस के हॉकी खिलाड़ी और कई खेल प्रेमी शामिल थे।

















