20250811 083524

रांची सहित पूरे झारखंड में आज बारिश, आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट

रांची : झारखंड में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची मौसम केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) के प्रभाव से राज्य के सभी जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही आंधी-तूफान और कुछ स्थानों पर वज्रपात का भी खतरा है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजधानी रांची में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिन में एक या दो बार हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश के कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है, जिससे मौसम सुहावना रहेगा।

झारखंड के अन्य इलाके की बात करें तो धनबाद, जमशेदपुर, चाईबासा जैसे दक्षिणी जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है। तेज हवाओं के साथ वज्रपात का जोखिम भी बना रहेगा। देवघर, दुमका, गोड्डा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हजारीबाग, बोकारो और पलामू में भी बारिश के साथ आंधी और वज्रपात की चेतावनी है।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में बना अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन 13 अगस्त को लो प्रेशर एरिया में तब्दील हो गया है। अगले 48 घंटों में यह और सघन होगा, जिससे झारखंड में मानसून फिर से सक्रिय होगा। मानसून ट्रफ का प्रभाव भी बारिश को बढ़ावा दे रहा है।

Share via
Share via