झारखंड के कई इलाकों में आज भी बारिश और आंधी की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
रांची सहित झारखंड के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में बारिश और आंधी की संभावना भी जताई गई है। अधिकतम तापमान 32-34°C और न्यूनतम तापमान 19-22°C के आसपास रह सकता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बोकारो: लुगु पहाड़ी में छह नक्सलियों का एनकाउंटर , झारखंड पुलिस की बड़ी सफलता
झारखंड के कई इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, और दोपहर या शाम के समय हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने रांची में वज्रपात और तेज हवाओं (50-60 किमी/घंटा) के साथ हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।
पूर्वी और दक्षिणी झारखंड (पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, खूंटी) में हल्की से मध्यम बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किए हैं, खासकर दोपहर 3 बजे के बाद। वहीं पश्चिमी और उत्तरी झारखंड (पलामू, गढ़वा, लातेहार) में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहेगा, लेकिन कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। तापमान 35-40°C तक पहुंच सकता है।















