चार दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, पीएम मोदी से आज करेंगे मुलाकात

चार दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, पीएम मोदी से आज करेंगे मुलाकात

Share
Link copied

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने चार दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी उषा वेंस (भारतीय मूल की) और उनके तीन बच्चे एवान, विवेक, और मिराबेल भी साथ हैं। यह चार दिवसीय यात्रा दिल्ली, जयपुर, और आगरा में केंद्रित है, जिसमें राजनयिक, सांस्कृतिक, और आर्थिक गतिविधियाँ शामिल हैं।

आज शाम वेंस पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने, रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने, और आर्थिक सहयोग पर चर्चा होगी। यह बैठक वाशिंगटन और बीजिंग के बीच बढ़ते व्यापार तनाव के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री, और भारत में अमेरिकी राजदूत विनय मोहन क्वात्रा भी मौजूद रहेंगे।

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का यह यात्रा भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने का अवसर है। व्यापार समझौते पर चर्चा, विशेष रूप से भारत-अमेरिका व्यापार घाटे को कम करने और प्रौद्योगिकी (जैसे सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) में सहयोग पर जोर दिया जाएगा।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow