झारखंड में सर्दी का दौर जारी: रांची समेत पूरे राज्य में आज ठंडक का अहसास, न्यूनतम तापमान 8°C के आसपास
रांची : दिसंबर का महीना शुरू होते ही झारखंड में सर्द हवाओं ने ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है। आज शुक्रवार को राज्य की राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में मौसम साफ रहने के बावजूद न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों को कनकनाती ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से राज्य के कई जिलों में शीतलहर (कोल्ड वेव) की स्थिति बनी हुई है, हालांकि आज के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची में आज का न्यूनतम तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस (47°F) के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस (74°F) तक पहुंच सकता है। सुबह के समय हल्की धुंध छाई रहने से विजिबिलिटी कम हो सकती है, लेकिन बारिश या बादल छाने की कोई आशंका नहीं है। पूरे राज्य में मौसम ज्यादातर साफ रहेगा, लेकिन उत्तरी और पश्चिमी जिलों में ठंड अधिक तीव्र महसूस हो सकती है।
झारखंड के अन्य जिलों की बात करें तो रांची के न्यूनतम तापमान 8°C, अधिकतम 23°C, हल्की हवाएं चलेंगी, जो ठंड को और बढ़ाएंगी। जमशेदपुर में न्यूनतम 10°C ताउमन अधिकतम 24°C। पूर्वी भाग में हल्की राहत मिल सकती है। धनबाद और बोकारो में न्यूनतम तापमान 9-11°C, अधिकतम 22-24°C, औद्योगिक क्षेत्रों में प्रदूषण के साथ ठंड का असर दोगुना। गुमला, खूंटी और पलामू में न्यूनतम ताऊमान 7-9°C, अधिकतम 21-23°C। इन जिलों में शीतलहर का सबसे ज्यादा प्रभाव, जहां तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री नीचे है। वहीं देवघर और दुमका में न्यूनतम तापमान 10-12°C, अधिकतम 23-25°C। दक्षिणी जिलों में थोड़ी गर्माहट बरकरार है।
पिछले कुछ दिनों से चली आ रही शीतलहर ने राज्य के 11 जिलों (रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, चतरा, लातेहार, पलामू और गढ़वा) में पीला अलर्ट जारी किया था, हालांकि, आज के लिए कोई नया अलर्ट नहीं है, लेकिन मध्य और उत्तरी भारत के मौसम पैटर्न से प्रभावित होकर न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की और गिरावट संभव है। आईएमडी के रांची सेंटर के वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले 2-3 दिनों तक साफ मौसम रहेगा, उसके बाद हल्की बादल छाने की स्थिति बन सकती है।
















