20250503 090106

रांची सहित झारखंड के कई इलाकों में आज भी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रांची सहित झारखंड में आज मौसम सुहाना रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में बारिश और आंधी-तूफान की स्थिति बनी रहेगी। रांची में आज तेज हवाओं (50-60 किमी/घंटा) के साथ हल्की से मध्यम बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग ने रांची समेत 20 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची में अधिकतम तापमान 31-32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16-18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हाल के दिनों में तापमान सामान्य से 5-6 डिग्री कम दर्ज किया गया है। वहीं हवा की गति 10-14 किमी/घंटा रहेगी, और आर्द्रता 50-80% के बीच हो सकती है।

झारखंड के अन्य जिलों में जैसे गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में बारिश की संभावना कम है, और इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। धनबाद, दुमका, जामताड़ा, लोहरदगा, पाकुड़, गुमला और लातेहार जैसे जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 6 मई तक बारिश का यह दौर जारी रहने की संभावना है, जिसके बाद तापमान में वृद्धि हो सकती है।

Share via
Share via