20251218 072709

झारखंड में आज क्रिसमस पर कड़ाके की ठंड, कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट

रांची : झारखंड में क्रिसमस के दिन मौसम ठंडा और शुष्क रहेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) रांची के अनुसार, राज्य की राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में आज सुबह हल्का कोहरा या धुंध छा सकता है, लेकिन दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो न्यूनतम तापमान: लगभग 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान: लगभग 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं सुबह के समय कोहरा/धुंध छाया रहेगा लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी दिशा से हल्की हवा चलेगी।

झारखंड के कई जिलों में आज से शीतलहर (कोल्ड वेव) की स्थिति बनी रह सकती है। IMD ने 25 से 27 दिसंबर तक कई हिस्सों में आइसोलेटेड कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से उत्तर-पश्चिमी और मध्य झारखंड के जिलों जैसे गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, रांची, रामगढ़, बोकारो और खूंटी में ठंड का प्रभाव ज्यादा रहेगा।

राज्य के अन्य हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान 7-10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जिससे कनकनी बढ़ेगी। सुबह और शाम को कोहरा छाने से दृश्यता कम हो सकती है, इसलिए वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट जारी है। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। गर्म कपड़े पहनें और बाहर निकलते समय सतर्क रहें। अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह शुष्क और ठंडा बना रहेगा।

Share via
Share via