रांची सहित झारखंड के अधिकांश हिस्सों में आज भी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रांची सहित झारखंड के अधिकांश हिस्सों में आज भी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Share
Link copied

रांची सहित झारखंड के अधिकांश हिस्सों में मौसम विभाग ने आज आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के 16 जिलों (रांची, खूंटी, रामगढ़, गुमला, सिमडेगा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, देवघर, गोड्डा, साहेबगंज, जामताड़ा, दुमका) में दोपहर के बाद गरज के साथ वज्रपात और तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने की संभावना है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

रांची के तापमान की बात करें तो आज अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19-20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं दोपहर 3 बजे के बाद बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 10-14 किमी/घंटा रहने की संभावना है। अन्य जिलों की बात करें तो गढ़वा, पलामू, चतरा, और लातेहार में बारिश की संभावना कम है, लेकिन बादल छाए रह सकते हैं।जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।गुमला में हाल के दिनों में सबसे अधिक 24 मिमी बारिश दर्ज की गई, और आज भी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि वज्रपात और तेज हवाओं के कारण सावधानी बरतें। खुले मैदानों में न रहें और पेड़ों के नीचे शरण न लें। मौसम विभाग के अनुसार 7 मई से मौसम साफ होने की उम्मीद है, जिसके बाद तापमान में वृद्धि और गर्मी बढ़ सकती है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow