20260216 083240

झारखंड में ठंड की विदाई, तापमान 28-30 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद! रांची में धूप खिली रहेगी

रांची : रांची सहित पूरे झारखंड में आज का मौसम काफी सुहावना और गर्माहट भरा रहने वाला है। सर्दी अब लगभग विदा ले रही है और तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज पूरे झारखंड में शुष्क मौसम बना रहेगा। सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरा छाए रह सकता है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो जाएगा और खुली धूप खिलेगी। बारिश या गरज की कोई संभावना नहीं है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो रांची में आज न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री सेल्सियस (सुबह काफी ठंडक रहेगी) और अधिकतम तापमान 27-28 डिग्री सेल्सियस (दोपहर में गर्मी महसूस होगी) रहने की संभावना है।

झारखंड के अन्य इलाकों की बात करें तो उत्तर-पूर्वी जिलों (देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज) में अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री, न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी जिलों (पलामू, गढ़वा, चतरा) में अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं दक्षिणी झारखंड (जमशेदपुर, चाईबासा, सिमडेगा) में भी तापमान 31-33 डिग्री तक पहुंच सकता है।

राज्य भर में न्यूनतम तापमान 9-14 डिग्री के बीच, लेकिन 17 फरवरी से पारा लगातार चढ़ने की संभावना है। महीने के अंत तक कई जगहों पर तापमान 30 डिग्री पार हो सकता है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अब ठंड का पीक पीछे छूट चुका है और फरवरी के आखिरी हफ्ते में गर्मी का असर साफ दिखेगा।

Share via
Share via