झामुमो जिला सचिव शफीक खान ने मंत्री सुदिव्य सोनू से की मुलाकात, संगठन और विकास पर हुई चर्चा
शंभू कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिमडेगा: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला सचिव शफीक खान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य सोनू से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, जिले में विकास कार्यों को गति देने और पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं की भूमिका को बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
शफीक खान ने मंत्री को सिमडेगा जिले की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और उनके समाधान के लिए सुझाव प्रस्तुत किए। मंत्री सुदिव्य सोनू ने आश्वासन दिया कि झारखंड सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से यह लक्ष्य प्राप्त किया जाएगा।
बैठक में झामुमो नेता अनिल तिर्की, ओस्कर डांग और नगर अध्यक्ष मो अनस आलम भी शामिल थे। नेताओं ने संगठन को और सशक्त बनाने, युवा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन देने और जनसरोकार के मुद्दों पर एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया।
यह मुलाकात सिमडेगा में झामुमो के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और विकास कार्यों में तेजी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

















