साहिबगंज में बच्चा चोरी के शक पर हंगामा, महिला-पुरुष को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया।

साहिबगंज में बच्चा चोरी के शक पर हंगामा, महिला-पुरुष को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया।

साहिबगंज में बच्चा चोरी के शक पर हंगामा, महिला-पुरुष को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

साहिबगंज में बच्चा चोरी के शक पर हंगामा, महिला-पुरुष को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया।

साहिबगंज: जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र स्थित बाकुड़ी फाटक टोला में रविवार को बच्चा चोरी की आशंका को लेकर ग्रामीणों ने एक महिला और एक पुरुष को पकड़कर बंधक बना लिया। इस घटना से इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ग्रामीणों के अनुसार, दोनों संदिग्ध अवस्था में गांव में घूमते हुए देखे गए थे, जिसके बाद बच्चा चोरी की आशंका पर लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और दोनों को बंधक बनाकर रखा गया।
घटना की सूचना मिलते ही तीनपहाड़ थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया और महिला-पुरुष को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now